Monday , 20 April 2026
Home आगरा Family members take away dead body on strecher, protest on MG road agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Family members take away dead body on strecher, protest on MG road agra…#agranews

128

आगरालीक्स…(1 February 2022 Agra News) आगरा में एसएन इमरजेंसी से स्ट्रैचर पर युवक के शव को लेकर दौड़े परिजन. पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप….

आगरा में मंगलवार को एसएन इमरजेंसी के बाहर युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया. मृतक के परिजन शव को स्ट्रैचर पर ही लेकर एमजी रोड पर दौड़ पड़े लेकिन राजा की मंडी चौराहा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने युवक की मौत पर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

ये है मामला
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के मंडी सईद खां में 33 साल के भगवान दास राठौर परिवार के साथ रहते थे. भगवानदास आटो चालक था. हर रोज की तरह मंगलवार सुबह वह घर से आटो लेकर निकले थे. लेकिन शाम को एक अन्य आटो चालक से फोन पर सूचना मिली कि भगवानदास को अचेत अवस्था में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. इस पर परिजन इमरजेंसी पहुंच गए. यहां पर उनहें पता चला कि भगवानदास की मौत हो चुकी है.

पुलिस पर लगाए आरोप
परिजनों ने भगवानदास की मौत पर पुलिस पर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई से भगवानदास की मौत हुई है. उसके सीने पर एक चोट का निशान भी है. हालांकि पुलिस का कहना है कि बैंक चेकिंग के लिए चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मी संजय प्लेस की तरफ जा रहे हैं. यहां पुलिस का हूटर बजने पर संजय प्लेस में जुआ खेल रहे कुछ लोग भागे. उनमें भगवानदास भी था. भागते समय रोड पर गिरने से भगवानदास अचेत हो गया. इसके बाद एक अन्य आटो चालक उन्हें एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचा, जहां उनकी मौत हो गई.

स्ट्रेचर पर शव लेकर दौड़े परिजन
इधर एसएन इमरजेंसी पहुंचने पर मृतक के परिजन शव को स्ट्रैचर पर ही लेकर एमजी रोड पर दौड़ पड़े लेकिन राजा की मंडी चौराहा पर पुलिस ने इन्हें रोक लिया. इस दौरान खींचतान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!