Monday , 20 April 2026
Home आगरा Demand to convert ‘Agra City Station’ into Heritage Station…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Demand to convert ‘Agra City Station’ into Heritage Station…#agranews

146

आगरालीक्स…(1 February 2022 Agra News) आगरा का ‘आगरा सिटी स्टेशन’ 118 साल पुराना है. विरासत में ये ताजमहल से कम नहीं है, लेकिन इस ऐतिहासिक स्टेशन की याद कम ही आती है. कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि ये स्टेशन बने हेरिटेज….

आगरा में कई हेरिटेज यानी संरक्षित स्मारक हैं. ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी तो विश्व प्रसिद्ध हैं. हर साल लाखों लोग इनका दीदार करने के लिए आते हैं. क्योंकि ये इमारतें हमारी विरासत हैं, जिनसे ऐतिहासिक स्मृतियां भी जुड़ी हुई हैं. लेकिन आगरा का ‘आगरा सिटी स्टेशन’ भी विरासत के मामले में ताजमहल से कम नहीं है. 118 साल पुराने इस स्टेशन से शहर के लोगों की कई स्मृतियां जुड़ी हुई हैं. लेकिन अब इस स्मारक की याद कुछ कम ही आती है. शहर के बीचोंबीच ये स्टेशन खामोश ही रहता है. लेकिन आगरा के कुछ लोग ऐसे भी है जो चाहते हैं कि ये ऐतिहासिक स्टेशन भी अपनी गरिमा प्राप्त करे.

आगरा के नेशनल चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा का सिटी स्टेशन प्राचीनतम स्टेशनों में से एक है. यह 118 साल पहले स्थापित हुआ था. शहर के मध्य में होने से यह शहरवासियों के लिए रेल यात्रा के लिए बहुत ही सुगम है. पूर्व में यहां से लगभग हर गंतव्य के लिए गाड़ियों का संचालन होता रहा है. इस स्टेशन से आगरा शहर की स्मृतियां जुड़ी हुई है. इस स्टेशन को हेरिटेज के रूप में सुरक्षित किया जाना आवश्यक है. इस स्टेशन को संरक्षित करने के लिए चैंबर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

कई जिम्मेदारों को लिखे हैं पत्र
चैंबर की ओर से इस स्टेशन की इमारत को रखरखाव के साथ और अधिक बेहतरीन व सुंदर बनाने, खाली जमीन पर सघन वृक्षारोपण करने, इमारत की डेंटिंग पेंटिंग कराकर आगरा के दर्शनीय स्थलों के प्रतीकों के साथ इसे खूबसूरत बनाने के संबंध में रेल मंत्री, डीआरएम आगरा, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, सांसद राजकुमार चाहर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, आगरा महापौर नवीन जैन को पत्र प्रेषित किए गए हैं.

जनजीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्टेशन
आगरा के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने बताया कि आगरा सिटी स्टेशन महानगर के जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन रहा है. इसके एक छोर का ट्रैक जहां यमुना नदी पर बने स्ट्रैची ब्रिज पर से होकर गुजरता है वहीं दूसरे छोर का ट्रैक महानगर की घनी आबादी वाले भाग से भूमिगत टनल से होकर निकलता है. इसी के साथ स्टेशन की इमारत का पुरातन लुक है जो पर्यटकों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी बरबस आकर्षित करता है. इस स्टेशन को संरक्षित करने की मांग रेलवे से की हुई है, किंतु भारतीय रेल के (एनसीआर डिवीजन) के सीई ( जनरल) इंजीनियर डिपार्टमेंट ने इस स्टेशन को संरक्षित करने के लिए अपनी स्पष्ट अनुमति देने के स्थान पर केवल रेलवे स्टेशन भवन के रखरखाव के उपयुक्त होने संबंधी औपचारिकता टिपण्णी की है.

राजीव सक्सेना ने आगे बताया कि सीई (जनरल) इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की इस टिप्पणी के बाद उन्होंने स्टेशन बिल्डिंग के बाहर स्टेशन के इतिहास की जानकारी के लिए “अंकित पट” भी लगवाने का अनुरोध किया जिसे विभाग ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि इस पर कोई ही धन खर्च करना अनुपयुक्त है. चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि सी ई (जनरल) इंजीनियर डिपार्टमेंट की इस टिप्पणी के बाद चेंबर से उन्हें एक पत्र प्रेषित किया गया है कि हो सकता है कि रेलवे के पास स्टेशन के बारे में “जानकारी पट” लगाए जाने के लिए धन की कमी हो, लेकिन अगर यह लग जाता है तो जो भी स्टेशन पर आएगा निश्चित रूप से उसकी जानकारी में अभिवृद्धि होगी. आगरा में तमाम पुरातत्व संपदा हैं उन्हें देखने भले ही कोई आए या ना आए किंतु “जानकारी पट ” जरूर लगा है. वैसे भी पर्यटन प्रधानता वाले आगरा महानगर की यह अहम जरूरत है.

उन्होंने आगे बताया कि नेशनल चैंबर रेलवे की ओर से सी ई ( जनरल) द्वारा दी गई जानकारी को संज्ञान में लेकर होर्डिंग या सूचना बोर्ड पर आने वाले खर्च का दायित्व वहन करने को तत्पर हैं. पत्र में सी ई (जनरल) से यह निवेदन किया गया है कि सूचना पट पर व्यय होने वाले धन की जानकारी चैम्बर को देने का कष्ट करें. साथ ही उनसे यह अपेक्षा की गई है कि स्टेशन परिसर का सुंदरीकरण, हरियाली आच्छादन एवं अन्य कार्य करवाने की भी आवश्यकता है. उन कार्यों को भी करवाने के लिए नेशनल चैंबर विचार करने के लिए सहमत है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!