आगरालीक्स.. आगरा में फार्म हाउस के मालिक का शव फार्म हाउस पर पंखे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के अवधपुरी स्थित फार्म हाउस के संचालक 32 साल के भोला का शव फार्म हाउस पर लटका मिला है। भोला के सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी है, पुलिस भोला के सोशल मीडिया एकाउंट को भी खंगाल रही है।