आगरालीक्स.. आगरा में आज भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, दुकानें नहीं करा सकेंगे बंद, 11 सेक्टरों में बांटा, 70 स्थानों पर फोर्स तैनात, पढे पूरी खबर.
देश भर में कृषि कानूनों के विरोध में आज आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्रवान किया है। सपा और कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद को समर्थन दिया है, ऐसे में आगरा में अलर्ट किया गया है। इसे देखते हुए 70 प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।
ड्रोन से रखी जाएगी नजर
भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है, पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी, दुकानें जबरन बंद कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों से पुलिस की वार्ता, दुकान बंद कराने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र के व्यापारियों से वार्ता की, उनसे कहा गया है कि कोई जबरन दुकान बंद नहीं करा सकता है, कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई की जाएगी।