आगरालीक्स. आगरा के एसएन मेडिकल कालेज की डॉ योगिता गौतम की हत्या के मामले में 16 दिसंबर को आरोप तय होंगे,हत्यारोपी डॉ विवेक जेल से कोर्ट में सुनवाई के दौरान हाजिर हुआ।
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज से एमएस कर चुकी डॉ योगिता गौतम का शव डौकी में 19 अगस्त को मिला था, पुलिस ने हत्या के आरोप में डॉ योगिता गौतम के एमबीबीएस में सीनियर रहे उन्नाव में चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक तिवारी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था, इस मामले में अपहरण, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, सोमवार को विशेष न्यायाधीश एससी एसटी के कोर्ट में सुनवाई हुईं।
16 दिसंबर को होगी सुनवाई
सोमवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि अभियुक्त पर अपहरण, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट की धारा नहीं बनती है, इस पर अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी हेमंत दीक्षित ने कहा कि म्रतका अनुसूचित जाति की थी, हत्यारोपी उसे कार में अपहरण कर ले गया, उसकी डिग्री निरस्त करने की धमकी दी। इस मामले में आरोप तय करने के लिए 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।