नईदिल्लीलीक्स। पिछले आठ माह से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन आज राजधानी के जंतर मंतर पर शुरू हो गया है।
नईदिल्लीलीक्स। पिछले आठ माह से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन आज राजधानी के जंतर मंतर पर शुरू हो गया है।
दो सौ किसान पहुंचे और संसद शुरू
कड़ी सुरक्षा के बीच आज अपराह्न 200 किसान जंतर मंतर पर पहुंचे और अपनी किसान संसद शुरू कर दी। तीन स्पीकर वाली किसान संसद को संबोधित करते किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संसद चलेगी, किसानों की संसद भी चलेगी। हर रोज 200 किसान सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक जंतर मंतर पर किसान संसद चलाएंगे। टिकैत ने कहा कि हम संसद के बाहर आंदोलन चला रहे हैं। विपक्षी दलों को संसद में किसानों की मांगों को उठाना चाहिए।
आंदोलन के देंगे विस्तार
किसानों का इरादा और अपने आंदोलन को और विस्तार देने का है। किसन नेता प्रेम सिंह भांगू ने बताया कि पांच सितंबर से उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा। ताकि भाजपा को अलग—थलग किया जा सके। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने फिर से दोहराया है कि सरकार किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने मोदी सरकार को किसानों की हितैषी बताया।