Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ The miscreants involved in the kidnapping of Dr. Umakant reached the police station to surrender#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

The miscreants involved in the kidnapping of Dr. Umakant reached the police station to surrender#agranews

192

आगरालीक्स…(22 July 2021 Agra News) आगरा पुलिस का खौफ. एनकाउंटर के डर से बदमाश खुद पहुंच रहे थाने. अब डॉ. उमाकांत के अपहरण में शामिल बदमाश पहुंचा थाने

डॉ. उमाकांत के अपहरण का आरोपी भी पहुंचा
डॉ. उमाकांत के हनीट्रैप और अपहरण कांड के बदमाशों की तलाश में पुलिस ने बुधवार रात को लगातार दबिश दी और एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह व उसके एक साथी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों की मौत हो गई. गुरुवार को ही थाना एत्माद्दौला पुलिस में एक बदमाश खुद हाथ जोड़ता हुआ पहुंच गया.

आगरा में विद्या नर्सिंग होम, यमुना के संचालक डॉ उमाकांत गुप्ताको 13 जुलाई को हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। डा उमाकांत गुप्ता को बदमाश उन्हेंं धौलपुर के बीहड़ में ले गए थे। इसके बाद पांच करोड की फिरौती मागी जानी थी, लेकिन अगले ही दिन 14 जुलाई की रात दो बजे पुलिस की काबिंग और हनी ट्रैप में फंसी युवती और एक बदामश के पकडे जाने पर बदमाश डॉ उमाकांत गुप्ता को छोडकर भाग गए थे। सरगना बदन सिंह की धरपकड के लिए पुलिस ​दबिश दे रही थी, बदन सिंह पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

जगनेर में हुई मुठभेड
पुलिस को सूचना मिली कि बदन सिंह गैंग के जगनेर के आस पास है, बुधवार रात को एसएसपी मुनिराज जी. एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता पु जगनेर पहुंच गए। रात डेढ़ बजे पुलिस की जगनेर के कछपुरा में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदन सिंह और उसके एक साथी को गोली लग गई। इसमें बदन सिंह की मौत हो गई, उसके घायल साथी बदमाश का नाम अक्षय राठौर है।

मणप्पुरम गोल्ड कंपनी का आरोपी पहुंचा थाने
बीते कुछ समय से एक ओर जहां वारदातें भी खूब हुई हैं तो वहीं पुलिस ने उन वारदातों को खुलासा कर बदमाशों से आमने—सामने की टक्कर भी ली है. पुलिस की सक्रियता और दबिश व भय के चलते बदमाश खुद अब आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच रहे हैं. हाल ही में मणप्पुरम गोल्ड कंपनी में करोड़ों की लूट के मामले में आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो बदमाशों का एनकाउंटर हो गया. पुलिस की गोली लगने के बाद दोनों बदमाशों की अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. पुलिस की लगातार दबिश और भय को देखे हुए एक बदमाश प्रभात शर्मा खुद कमला नगर थाने पहुंच गया आत्मसमर्पण करने.

मणप्पुरम गोल्ड लोन की डकैती में शामिल प्रभात शर्मा, तो डॉक्टर अपहरण में शामिल भोला ने किया सरेंडर। दोनों ने थाने में पुलिस की लगातार दबिश के कारण किया सरेंडर।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!