आगरालीक्स…करीना कपूर की ड्रेस डिजाइन करने वाली कंपनी में फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड…सुसाइड नोट में लिखा ये.
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने रहने वाली एक फैशन डिजाइनर ने 11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. घटना के वक्त उसकी मां मौजूद थी. पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है.
मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का है. यहां 25 साल की आयुषी प़ुत्री सतीश दीक्षित रहती थी. आयुषी फैशन डिजाइनर थी और इस समय वह नोएडा स्थित एक स्टूडियो में जॉब पर थी. जिस कंपनी में आयुषी फैशन डिजाइनर है, उसने हाल ही में करीना कपूर की ड्रेस भी डिजाइन की है.

सोमवार रात को आयुषी फ्लैट की बालकनी में पहुंची. यहां उसने कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर रेलिंग से नीचे कूद गई. जोरदार आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए. सभी ने बुरी तरह से घायल आयुषी को अस्प्ताल पहुंचाया लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
सुसाइड नोट में ये लिखा
पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी का जिक्र किया गया है. उसमें लिखा है कि वह जिस मुकाम को हासिल करना चाहती थी, वह नहीं कर सकी. इसके अलावा सुसाइड नोट में लिखा है ‘पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता’ पुलिस सुसाइड नोट में लिखे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.