आगरालीक्स…आगरा में छात्र से कार सवार बदमाशों ने की लूट. सूचना पर पहुंची पुलिस तो निकला ये मामला….
आगरा में मंगलवार को थाना अछनेरा में थाने में सूचना आई कि 11वीं की कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र से कार सवार बदमाशों ने पांच हजार रुपये और कीमती मोबाइल लूट लिया है. बदमाश भाग निकले हैं. जब पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच की तो मामला कुछ और ही निकला. लूट की सूचना फर्जी थी.
अछनेरा के गांव कीठम में रहने वाला कान्हा पुत्र लोकेश 11वीं का छात्र है. मंगलवार सुबह वह अपनी बाइक से स्कूल के लिए जा रहा था. उसके पास स्कूल की फीस के पांच हजार रुपये और कीमती मोबाइल था. छात्र ने बताया कि कीठम—अछनेरा रोड पर गांव कसौटी के पास कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा तान दिया. छात्र घबरा गया और बदमाश उससे पांच हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए. छात्र ने इसकी जानकारी घर आकर अपने परिजनों को दी. इस पर परिजन उसे लेकर शिकायत करने थाने पहुंच गए.

इस मामले की सीओ अछनेरा महेश कुमार ने जांच शुरू कर दी. छानबीन में पता चला कि लूट की घटना फर्जी है. कचौरा निवासी मान सिंह पुत्र धर्म सिंह एफसीआई से रिटायर्ड हैं. वह अपनी गाडी से कही ंजा रहे थे. युवक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके बाद विवाद हो गया. लोगों ने लड़के का मोबाइल उससे यह कहकर रख लिया कि गाड़ी ठीक करा देना और अपना मोबाइल लू जाना.