Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Fatehpur Sikri parliamentary seat: With the arrival of Rajbabbar from Congress, the path of BJP will not be easy, new equations will have to be made
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Fatehpur Sikri parliamentary seat: With the arrival of Rajbabbar from Congress, the path of BJP will not be easy, new equations will have to be made

160

आगरालीक्स…फतेहपुरसीकरी संसदीय सीट से कांग्रेस के राजबब्बर के आने से भाजपा के लिए आसान नहीं होगी राह। राज के आज आने की संभावना..

कांग्रेस से राजबब्बर को उतारा जाना तय, आज आएंगे

फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। इंडिया गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है, जहां से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में राजबब्बर को उतारे जाना तय है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि राजबब्बर भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को इसके संकेत देते हुए आज आगरा आने की बात कही।

फतेहपुर सीकरी से पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

फतेहपुरसीकरी सीट से राजबब्बर के लिए नई नहीं है, वह पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। राजबब्बर अपने 25 साल के राजनीतिक करियर में चुनाव की बिसात पर रणनीति से अपनी चाल रखने की तैयारी में हैं।

25 साल के राजनीतिक करियर में राज हर पैंतरा जानते

फिल्म अभिनेता राजबब्बर ने सन् 1989 में पूर्व पीएम वीपी सिंह के साथ जनता दल के साथ राजनीति में कदम रखा था और वीपी सिंह के आगरा आने पर उनके साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया था। राजबब्बर दो आगरा और फिरोजाबाद से दो बार सांसद एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। वह 1994 से 1999 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

आगरा से सपा के टिकट पर की थी जीत हासिल

राजबब्बर ने आगरा लोकसभा सीट से पहला चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी। आगरा से वर्ष 2004 में फिर चुनाव मैदान में सपा के ही टिकट से उतरे लेकिन इस बार उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। वर्ष 2009 में वह कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरे लेकिन सफलता तो हाथ नहीं लगी और बहुत कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

फिरोजाबाद में डिंपल यादव को हराकर सबको चौंकाया था

फिरोजाबाद में वर्ष 2009 में सपा के अखिलेश यादव के जीते लेकिन उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया और इसी वर्ष हुए उपचुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव को उतारा, कांग्रेस ने उनके मुकाबले राजबब्बर को उतार दिया, जिन्होंने उपचुनाव में डिंपल यादव को हरा दिया। यहां राजबब्बर को करीब तीन लाख और डिंपल यादव को 2.75 लाख मत मिले थे।

भाजपा के राजकुमार को रालोद का मजबूत सहारा

फतेहपुरसीकरी से भाजपा के मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर अपने काम के बलबूते पर दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं लेकिन कांग्रेस से राजबब्बर उतरने से उनकी राह आसान होने वाली नहीं है। हालांकि भाजपा के लिए इस चुनाव में एक और फायदा यह हुआ कि रालोद के साथ गठबंधन हुआ है। इस सीट पर जाटों के संख्या अधिक होने से रालोद का साथ भाजपा को मजबूती प्रदान कर सकता है।

भाजपा संगठन अपने विकास कार्यों, रालोद के साथ मिलने पर भी इस सीट पर जीत के लिए नये समीकरण बनाने पर जुट गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!