
मंगलवार को फादर जॉन फरेरा योगा एंड नेचर क्योर इंस्टीटृयूट, सी 4 वीर नगर हीरा बाग कॉलोनी, कैला देवी मंदिर के पीछे दयालबाग में बनाए गए भव्य संस्थान का शुभारंभ हुआ। इंस्टीटयूट में फादर फरेरा योगा का ज्ञान बांटेंगे साथ ही बच्चों को योगा के लिए तैयार करेंगे। आगरा का यह अपने आप में अनूठा योगा इंस्टीटयूट है। यहां योगा क्लासेज के साथ मन को शांत करने के लिए वातावरण भी होगा। इस दौरान डायरेक्टर अनीता यादव, ब्रज खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
योगा से बदल जाती है जिंदगी
फादर फरेरा ने योगा का बहुत काम किया है। सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल रहते हुए उन्होंने योगा क्लास शुरू की थी। कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर योगा की विभिन्न मुद्राओं के साथ छात्रों के दिलो दिमाग में योगा को स्थापित कर दिया था। उनके पास योगा से जिंदगी बदलने के अनगिनत उदाहरण है।
इंद्रधनुष रंग देते हैं बीमारियों से निजात
फादर फरेरा ने बताया कि इंद्रधनुषी सात रंगों से मिलकर ही सफेद रंग बना है। हमारे शरीर में भी इन सात रंगों का प्रभाव रहता है। किसी खास रंग की कमी किसी खास बीमारी के लिए जिम्मेदार है। इसलिए क्रोमोथैरपी ;कलर थैरपीद्ध भी कई बीमारियों को दूर करने में काफी लाभकारी है। इंद्रधनुषी सात रंग ;लालए नीलाए पीलाए हराए नारंगीए आसमानीए बैंगनीद्ध में लालए हरा और बैंगनी प्रिंसीपल कलर हैं। इसलिए क्रोमोथैरपी भी मुख्यः इन्हीं तीन रंगों पर आधारित है।
कौन सा रंग किस बीमारी लाभकारी
लालः फेफड़ों से सम्बंधित बीमारीए निमोनियाए टीबीए नर्वस सिस्टम से सम्बंधित बीमारीए एनीमिया आदिद्ध
हराः हडिड्यों से जुड़ी बीमारीए कैंसरए मलेरियाए लिवर व त्वचा सम्बंधी बीमारीएवअपचए मिर्गीए हाइपरटेंशन आदि में।
बैंगनीः पायरियाए सिरदर्दए लूए मानसिक रोगए नींद न आननाए हाइपर टेंशन आदि।
Leave a comment