आगरालीक्स…(Agra News 5th April) .. आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में स्कूल बंद हैं, स्कूल संचालकों ने 5 से 7 फीसद तक फीस बढा रहे हैं। अभिभावक परेशान हैं।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में 11 अप्रैल तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद हैं। ऐसे में कुछ स्कूल आनलाइन क्लास से नया शैक्षिक सत्र 2021 22 सोमवार से शुरू कर रहे हैं। इसके साथ ही नए शैक्षिक सत्र में फीस बढाने का निर्णय भी ले लिया गया है। आगरा के 48 कान्वेंट स्कूल की संस्था अप्सा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता का मीडिया से कहना है कि 5 से 7 फीसद तक फीस बढाने का निर्णय लिया गया है। पिछले साल कोरोना के चलते फीस नहीं बढाई गई थी, इसलिए इस बार फीस बढाई जा रही है। कान्वेंट स्कूलों की दूसरी संस्था नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि फीस के संबंध में सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी, उसमें निर्णय लिया जाएगा।
फीस को लेकर कोई आदेश नहीं
बीएसए राजीव कुमार यादव का मीडिया से कहना है कि निजी स्कूलों की फीस के संबंध में अभी तक कोई शासनादेश नहीं मिला है। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि फीस के संबंध में कोई शासनादेश नहीं मिला है।
न बढाई जाए फीस,अभिभावकों की मांग
अभिभावकों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है, यह पहली से भी तेज है। स्कूलों में आनलाइन क्लास ही चलेंगे, स्कूल की पफीस में कई मदों में पैसे लिए जाते हैं, जबकि आनलाइन क्लासेज में पफीस कम कर देनी चाहिए, जबकि स्कूल संचालक फीस बढा रहे हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।