आगरालीक्स.. (Agra News 5th April) ….आगरा में कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में घर से बाहर निकले तो मुकदमा दर्ज होगा।
ओमेरियन हाइट वेलफेयर सोसायटी ने मिशाल पेश की है, मास्क के बिना आने जाने पर रोक।
आगरा में 60 से कम उम्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। ये मरीज अपने घर पर रहकर कोरोना का इलाज करा सकते हैं। ऐसे में कई लोग अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि होम आइसोलेशन में कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले लोगों पर धारा 188 में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मास्क के बिना आने जाने पर रोक
मुगल रोड, कमला नगर स्थित ओमेरियन हाइट वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए मिशाल पेश की है। सोसायटी के अध्यक्ष अमित अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि सर्वसम्मित से निर्णय लिया गया है कि मास्क के बिना किसी को भी सोसायटी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सोसायटी से बाहर निकलते समय भी मास्क पहनना होगा, ऐसा न करने पर गार्ड लोगों को अंदर और बाहर जाने देंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की अनिवार्यता की गई है,जिससे संक्रमण का खतरा न रहे।