Thursday , 22 January 2026
Home बिगलीक्स Female PCS officer Kiran Choudhary caught red handed while taking bribe…#mathuranews
बिगलीक्स

Female PCS officer Kiran Choudhary caught red handed while taking bribe…#mathuranews

आगरालीक्स…रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ी गईं महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी. विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा मंडल के मथुरा की डीपीआरओ और पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है. लखनऊ की विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया है. किरण चौधरी द्वारा ग्राम प्रधान से किसी काम के एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही थी. कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया. टीम द्वारा कार्यालय में रखे दस्तावेजों की जांच की गई और यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गई हैं.

महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विजिलेंस टीम उनके घर पहुंंची. यहां शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें 70 हजार रुपये की रिश्वत दी गई. जैसे ही महिला अधिकारी ने ये रकम ली, तभी टीम ने उन्हें रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया. इसके बाद दूसरी टीम राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंची. टीम ने यहां से कुछ फाइलें जब्त की हैं और अपने कब्जे में लिया है. टीम महिला अधिकारी को अपने साथ लखनऊ ले गई है. कार्रवाई के बाद कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है.

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Local News : Fire break out in running bus on Yamuna Express way in Raya Mathura, Video

मथुरालीक्स ..Mathura Local News: वीडियो देखें, यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस...

बिगलीक्स

Agra Local News : Neonate Intestine comes out due to Jholachap treatment in Agra

आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में झोलाछाप ने नवजात की नाभि में...

बिगलीक्स

Agra Local News : Agra Police file Charge sheet against 40 year old engineer in 3 month old 5 death in Nagala Budhi Dayalbag

आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के नगला बूढ़ी में अनियंत्रित कार से...

बिगलीक्स

Agra Local News :Compromised Photo of girls found in Dr. Rameej Laptop ex student of SNMC, Agra in KGMU Case

आगरालीक्स ….Agra Local News केजीएमयू में महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण...

error: Content is protected !!