Tuesday , 13 January 2026
Home आगरा Agra News: 650 students together took oath for cancer awareness in Agra Public School…#agranews
आगरा

Agra News: 650 students together took oath for cancer awareness in Agra Public School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कैंसर को लेकर किया गया जागरूक. आगरा पब्लिक स्कूल में 650 छात्रों ने एक साथ ली कैंसर जागरूकता की शपथ. संकल्प भी लिया—जागयकता फैलाएंगे

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पुष्पा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगरा पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता समाजसेवी चंचल गुप्ता व भाजपा महिला मोर्चा मंडल प्रभारी सिंपल अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुल 650 छात्रों ने एक साथ कैंसर जागरूकता की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे समाज में इस गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। आयोजन का उद्देश्य न केवल कैंसर से बचाव और उसके प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देना था, बल्कि युवाओं को इस विषय पर जागरूक करना भी था, ताकि वे अपने परिवार और समाज में इसका संदेश फैला सकें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों ने छात्रों को कैंसर से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है, और समाज के हर वर्ग को इसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यालय प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था, और इस सफल आयोजन के लिए पुष्पा सेवा फाउंडेशन की सराहना की गई।

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं...

आगरा

Agra News: A CNG car suddenly caught fire in Sadar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्निंग कार. सदर में अचानक सीएनजी कार में लगी आग....

आगरा

Agra Weather: The night temperature in Agra dropped below 5 degrees Celsius, possibility of Dense fog…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन...

error: Content is protected !!