आगरालीक्स…(19 October 2021 Agra News) आगरा में अब देर रात तक खुल रहे अब मार्केट. साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी मार्केट्स हुए ओपन. शॉपिंग के लिए शाम को सबसे अधिक भीड़
साप्ताहिक बंदी पर भी खुले बाजार
आगरा में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है. मार्केट में खरीददारी भी शुरू हो गई है. अभी तक मार्केट्स में साप्ताहिक बंदी लागू है, लेकिन फेस्टिवल सीजन आते ही मार्केट्स अब अपनी साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी खुलना शुरू हो गए हैं. सोमवार को बंद रहने वाले सिंधी बाजार, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, राजा की मंडी बीते रोज यानी सोमवार को खुले दिखाई दिए तो वहीं मंगलवार को न्यू आगरा, एमजी रोड, सदर आदि क्षेत्रों में बंदी वाले दिन बाजार खुले. मार्केट्स में अब ग्राहकों की रौनक भी देखी जा रही है. शहर के प्रमुख मार्केट्स अब देर रात तक खुल रहे हैं. शासन द्वारा पहले से ही रात 11 बजे तक मार्केट्स ओपन करने के आदेश दिए जा चुके हैं, ऐसे में आगरा के सभी मुख्य बाजार रात 11 से 12 बजे तक खुले दिखाई दे रहे हैं.
मार्केट्स में रौनक
इधर मार्केट्स में खरीददारों की चहलकदमी भी अच्छी दिखाई देने लगी है. खासकर शाम के समय बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. लोग फैमिली के साथ मार्केट्स, मॉल्स शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं. इसके अलावा रेस्टोरेंट्स और होटल्स भी देर रात तक अब ओपन हो रहे हैं.