आगरालीक्स…(19 October 2021) बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकाली 4135 भर्ती. जानिए कैसे करें आवेदन..
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 नवंबर है. इच्छुक उम्मीदवार ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4135 रिक्त पदों को भरा जाना है. प्रारंभिक परीक्षा 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. प्रीलिम्स के परिणाम दिसंबर या जनवरी 2022 में घोषित किए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन
1—सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -ibps.in . पर जाए
2—ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
3—विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें
4—आवेदन पत्र भरें, चित्र अपलोड करें
5—शुल्क भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें
योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविध्याल्य से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
सलैक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों को एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें एक ऑनलाइन प्रारंभिक और ऑनलाइन मुख्य परीक्षा शामिल है, जिसके बाद भाग लेने वाले बैंकों द्वारा आयोजित एक सामान्य साक्षात्कार और नोडल बैंक द्वारा समन्वित किया जाएगा। इन तीनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को भाग लेने वाले बैंकों में से एक को अनंतिम रूप से आवंटित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अस्थायी रूप से 4,135 रिक्त पदों को भरा जाना है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन सह सूचना शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लोगों को 175 रुपये देने होंगे.
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और ऊपरी आयु 1 अक्टूबर, 2021 को 30 वर्ष निर्धारित की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.