आगरालीक्स आगरा में एफएच मेडिकल कालेज के 10 छात्र ताबीज में सिम और कान में माइक लगाकर हाईटेक नकल करते पकडे, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज।
आगरा के अंबेडकर विवि से संबदृध एफएच मेडिकल कालेज, टूंडला के एमबीबीएस फाइनल प्रोप के छात्रों की मंगलवार को नेत्र रोग की परीक्षा विवि के खंदारी परिसर में चल रही थी। यहां कुछ छात्र बार बार अपने ताबीज और उसके बाद कान पर हाथ लगा रहे थे, इससे परीक्षकों को शक हुआ। उन्होंने छात्र की चेकिंग की, छात्र के कान में छोटा डिवाइस मिला। इसके बाद ताबीज चेक किया गया, ताबीज में सिम मिली, सभी 10 छात्रों को विवि प्रशासन ने पुलिस को सौंप दिया।
थाना न्यू आगरा में मुकदमा
अंबेडकर विवि के चीफ प्रोक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी, उनकी तहरीर पर थाना न्यू आगरा में नदीम अली, राहुल यादव, मोहित सैनी, नावेद हसन, दीपक सिंह, कुनाल शर्मा, राहुल बाबू, मोहित यादव, अमित यादव व हनी जसवानी के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट की धारा 66डी और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।