नईदिल्लीलीक्स…छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़। अब तक 10 नक्सली ढेर। सुरक्षाबलों की घेराबंदी जारी।
आज सुबह से दोपहर तक मुठभेड़ जारी
सुकमा जिले के भेज्जी इलाके में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से दोपहर तक मुठभेड़ जारी थी, जिसमें अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि, स्वाचालित हथियार मिले
सुकमा जिले की एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से तीन स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ रुक-रुकर जारी थी। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी है।