आगरालीक्स…भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार कर दिया है। आस्ट्रेलिया आस्ट्रेलिया का शीर्षक्रम झकझोरा।
बुमराह ने शुरू किया अटैक
भारत के पर्थ में 150 रन पर सिमट जाने के बाद चाय के बाद आस्ट्रेलिया ने पारी की शुरुआत की तो कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अटैक करते हुए आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।
19 रन पर तीन विकेट झटक लिए
बुमराह ने पहले नाथन मैकस्वीनी को ठिकाने लगाया। इसके बाद 19 रन के स्कोर पर दो गेंदों पर दो लगातार झटके देते हुए उस्मान ख्वाजा और टी स्मिथ को पवेलियन भेज दिया।
हर्षित राणा ने दिया कप्तान का साथ, एक विकेट
इसके बाद हर्षित राणा ने कप्तान का साथ देते हुए ट्रेवस हेड को आउट कर भारत का स्कोर चार विकेट पर 31 रन कर दिया।
सिराज ने झटका पांचवा विकेट
इसके बाद सिराज ने मिचेल मार्श को आउट कर आस्ट्रेलिया को पांचवां विकेट गिरा दिया। समाचार लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 42 रन बनाए थे, लाबुशाने 42 गेंदों पर दो रन पर जूझ रहे थे। विकेटकीपर एलेक्स कैरी तीन रन बनाकर नाबाद थे।