आगरालीक्स…(23 June 2021 Agra News) आगरा के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में चले लात घूंसे. तीमारदार का सिर फोड़ा…पढ़ें क्या है मामला
आगरा के रामबाग स्थित श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में एक बार फिर से तीमारदारों और हॉस्पिटल स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि हॉस्पिटल स्टाफ ने तीमारदार का सिर फोड़ दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि एक्सीडेंट का एक मरीज कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. मरीज के तीमारदार का कहना है कि हम मरीज को यहां से ले जाना चाहते थे लेकिन मैनेजर ने कहा कि डॉक्टर साहब है नहीं इसके कारण छुट्टी नहीं होगी. इसके अलावा आरोप है कि पांच दिन का चार्ज जमा करने के लिए कहा. इसको लेकर अस्पताल के स्टाफ और तीमारदारों में मारपीट शुरू हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने यहां पहुंचकर अस्पताल के डॉक्टरों व तीमारदारों से बातचीत की है. फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है.