Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Demand for rejuvenation of 2825 ponds of Agra#agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Demand for rejuvenation of 2825 ponds of Agra#agranews

165

आगरालीक्स…(23 June 2021 Agra News) आगरा में अगर ये काम किया जाए तो पानी की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों को मिले राहत

आगरा की 5 तहसीलों में 2825 तालाब हैं कब्जा मुक्त
आम आदमी जल समस्या से त्रस्त है. एक ओर अत्यधिक दोहन होने के कारण बड़ी तेजी से भूजल स्तर गिरता चला जा रहा है, दूसरी ओर तालाबों और पोखरों की हालत मृतप्राय है. ऐसे में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ-साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी इस समस्या के निदान के लिए चिंतित और प्रयासरत हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बाह में 813, तहसील फतेहाबाद में 647, तहसील सदर में 197, तहसील खेरागढ़ में 677 और तहसील एत्मादपुर में 491 तालाब सहित पांच तहसीलों में 2825 कब्जा मुक्त तालाबों की खुदाई और जीर्णोद्धार की मांग मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखी है.

बरसात से पहले का समय उत्तम
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि बरसात शुरू होने से पहले अगर तालाबों की खुदाई का काम किया जाता है तो यह अति उत्तम रहेगा. उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर 14 वें और 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि और मनरेगा के अंतर्गत तालाबों को मूर्त रूप दिए जाने का सुझाव दिया.
उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य हेतु ग्राम वासियों, प्रधानों, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख आदि को श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही, सांसद और विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों का भी इस कार्य में सहयोग लिया जाए.

जनमानस को मिलेगा पानी
राजा अरिदमन सिंह ने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्धार से न केवल जनमानस को पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा बल्कि बरसात में जल संचय भी हो सकेगा. साथ ही, लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा जो कोरोना काल में जीविकोपार्जन का सार्थक साधन सिद्ध होगा.

तीन साल से चल रहे प्रयास
पूर्व मंत्री ने बताया कि आगरा की जनता को जल समस्या से निजात दिलाने के लिए वह पिछले तीन वर्षों से अनवरत प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कब्जा मुक्त तालाबों की जानकारी जुटाई है. उन्होंने पिछले दो वर्षों के दौरान खोदे गए तालाबों की सूची भी प्रशासन से माँगी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!