आगरालीक्स……आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित हेवेन गार्डन में सपा नेता महेश सिसोदिया के भतीजे की शादी थी। महफ़िल में नेताओं के आने का सिलसिला चल रहा था। इसी बीच गाली गलौज और चीखने की आवाज आने लगी। लोगों की नजर घूमी तो सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव और सपा नेता गिरीश यादव के बीच गाली गलौज हो रही थी। समारोह में मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों सपा नेता भिड गए, एक दूसर के कपडे भाड दिया। इसे देख लोग अपना मोबाइल निकालकर वीडियो क्लिप बनाने लगे। मगर तब तक सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि इन दोनों में पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। अब राम सहाय यादव सपा के जिलाध्यक्ष बन गए हैं तो वे गिरीश यादव से खुद को ऊपर मानने लगे हैं। इसे लेकर ही नोंकझोक शुरु हुई थी। हालांकि राम सहाय यादव का कहना है कि गिरीश यादव जिला कार्यकारिणी में पद मांग रहे थे।
Leave a comment