अयोध्यालीक्स… फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुँचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
19 दिन में दूसरी बार रामलला के दर्शन को आए
अमिताभ बच्चन 19 दिनों के भीतर वे दूसरी बार अयोध्या पहुँचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।

कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच गेट नंबर 11 से एंट्री
भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया।