आगरालीक्स… आगरा में यातायात पुलिस का अभियान जारी है। स्कूली वाहनों की चेकिंग की। ड्रिंक एवं ड्राइव अभियान के तहत चालान।
स्कूली वाहन चालकों को किया था सचेत
आगरा में स्कूली वाहनों की फिटनेस और वाहनों को सुरक्षित तरीके से चलाने के बारे में यातायात पुलिस द्वारा गत दिवस स्कूली वाहनों के चालकों को समझाया गया था।
सुल्तानगंज की पुलिया पर चलाया चेकिंग अभियान

इसके बाद आज स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। सुल्तानगंज की पुलिया पर स्कूली वाहनों को रोककर चेकिंग की। स्कूली वाहन चालकों से पूछताछ के साथ बच्चों के बैठने की भी जानकारी की।
बाइक सवार का ड्रिंक एवं ड्राइव में चालान
इसके साथ पुलिस द्वारा ड्रिंक एवं ड्राइव अभियान भी चलाया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट चौराहे पर एक बाइक सवार का चालान किया गया।