आगरालीक्स… अलीगढ़ के रहने वाले पेटीएम के फाउंडर व सीईओ अरेस्ट, कारण जानकार दंग रह जाएंगे।
पेटीएम के संस्थापक व सीईओ विजय शेखर शर्मा पर आरोप है कि उन्होंनै दक्षिण दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर की कार में फरवरी में टक्कर मार दी है। उनका ड्राइवर कांस्टेबल दीपक कुमार अरविंदो मार्ग पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने गया था, आरोप है कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी और कार से उतर कर भाग गए। लेकिन ड्राइवर ने कार का नंबर नोट कर लिया था।

तेज स्पली और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर किया अरेस्ट, जमानत मिली
इस मामले में डीसीपी के आदेश पर पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा पर तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में जांच में सामने आया है कि कार कंपनी के नाम पर दर्ज है। कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि कार को विजय शेखर शर्म चला रहे थे। उन्हें अरेस्ट कर लिया गया, इसके बाद जमानत मिल गई।