आगरालीक्स…. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र ड्यूटी छोड़कर नारेबाजी कर रहे हैं, काम बंद कर दिया है। इनकी बात भी सुन लीजिए, क्यों ऐसा कर रहे हैं। ( SNMC, Agra Intern on strike for hike in stipend)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप कर रहे 128 मेडिकल छात्रों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इन मेडिकल छात्रों की इमरजेंसी और वार्ड में ड्यूटी लगाई जाती है, ये ड्यूटी नहीं कर रहे हैं।
मानदेय बढ़ाने की मांग, 12 हजार से क्या होगा
एसएन मेडिकल कॉलेज ही नहीं, प्रदेश भर के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल छात्रों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इन्हें अभी 12 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय दिया जाता है, इनकी मांग है कि 30 हजार रुपये हर महीने मानदेय दिया जाए। तर्क है कि इनसे बहुत काम कराया जाता है, जब काम ज्यादा कराया जा रहा है तो सम्मानजनक मानदेय भी मिलना चाहिए।
पैदल मार्च निकाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटर्न ने सोमवार को एसएन इमरजेंसी से लेकर कॉलेज की लाइब्रेरी तक पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाला, नारेबाजी करते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग की। इस मामले में एसएन के प्राचार्य
डॉ. प्रशांत गुप्ता का मीडिया से कहना है कि इंटर्नशिप में छात्रों को इलाज करने का प्रशिक्षण दिया जाता है, इससे मरीजों के इलाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।