आगरालीक्स ..आगरा में धोखाधडी के मामले में अंसल प्रोपर्टीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन सहित पांच पर मुकदमा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के शाहगंज लाडली कटरा निवासी एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा था कि अंसल प्रोपर्टीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के पंजीक्रत कार्यालय नई दिल्ली, स्थानी य कार्यालय अनुपम प्लाजा व्रंदावन टावर संजय प्लेस द्वारा विकसित की जा रही सुशांत ताज सिटी पनवारी में प्लांट नंबर आर 101 पांच हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 152 वर्गगज का प्लाट लिया था, प्लाट किसी और के नाम आवंटित था, उन्हें आश्वासन दिया गया कि एडीए एप्रूव है और प्लाट पर कब्जा दे दिया जाएगा। सितंबर 2012 में सात लाख 65 हजार रुपये अंसल प्रोपर्टीज एंड इन्पफ्रास्ट्रक्चर लिटिमेड में जमा करा दी, आरोप है कि जुलाई 2018 में भूखंड पर कब्जा लेने के लिए कई बार कंपनी के कार्यालय गए लेकिन कब्जा नहीं दिया।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने असंल कंपनी के चेयरमैन सुशील अंसल, वाइस चेयरमैन प्रनव अंसल, अध्यक्ष योगेश बाबा, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा एवं सहायक अध्यक्ष विनय यादव के खिलापफ धारा 420, 406,467, 468, 471, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।