आगरालीक्स ..आगरा में हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम से 12 लाख लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड, एक अरेस्ट,लूट के बाद पैदल पैदल गए बदमाश।
आगरा में 26 दिसंबर को लायर्स कॉलोनी, थाना न्यू आगरा के सूर्या अपार्टमेंट में हिंदुस्तान लीवर के गोदाम पर बदमाशों ने लूट की थी, गोदाम में डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीन बंसल की पत्नी और कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाश 12 लाख रुपये लूट ले गए थे। एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि लूट की वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गईं थी, रविवार रात सिकंदरा के सुनारी चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई । बदमाश का नाम आकाश है। उससे गोदाम से लूटी रकम के नौ लाख रुपये बरामद किए हैं ।
पूर्व कर्मचारी आकाश ने की लूट
पुलिस मुठभेड में घायल हुआ बदमाश आकाश पूर्व में हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में काम कर चुका है, उसने ही लूट के लिए रैकी की थी, पुलिस ने आकाश से नौ लाख रुपये कैश बरामद कर लिया है।

लूट के बाद पैदल पैदल गए बदमाश, बच गए 22 लाख रुपये
बदमाशों ने प्रवीन बंसल की पत्नी शालिनी बंसल और कर्मचारी व गार्ड को बंधक बनाकर बदमाश 12 लाख रुपये लूट ले गए थे । उनके मोबाइल भी अपने कब्जे में कर लिए थे । लूटपाट के बाद कर्मचारी की बाइक लेकर गोदाम से निकले। 100 मीटर की दूरी पर बाइल छोड दी, इसके बाद पैदल पैदल गए, यह सीसीटीवी में दिखाई दे रहा था। आफिस में रखी एक और अलमारी में 22 लाख रुपये रखे थे। बदमाशों की नजर उस पर नहीं पडी, इससे 22 लाख कैश बच गया।