आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी से मारपीट कर तीन दिन तक बंधन बनाकर रखने के आरोप में दवा कारोबारी कांग्रेस नेता पर मुकदमा। कारोबारी को दवा कारोबारी ने तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, राहगीर की मदद से पुलिस ने उसे मुक्त कराया, इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के माईथान से 30 अप्रैल को राहगीर जा रहा था, घर से एक पर्ची गिरी, उसमें लिखा था कि मुझे बंधक बनाकर रखा हुआ है। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शाहगंज के केदार नगर निवासी जगदीश कुमार को मुक्त कराया।
दवा कारोबारी जगदीश वर्मा पर बंधक बनाने का आरोप
शाहगंज के केदार नगर निवासी जगदीश कुमार का आरोप है कि उसे कांग्रेस नेता दवा कारोबारी जगदीश वर्मा 26 अप्रैल को सिविल लाइंस स्थित ग्रामीण बैंक के पास से एक्टिवा से माईथान स्थित अपने घर ले गया। घर पर तीन दिन तक बंधक बनाकर की मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचने के बाद वो कांग्रेस नेता के चंगुल से निकल सका। मामले से संबंधित शिकायत पत्र 30 अप्रैल को जगदीश कुमार ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को दिया। शिकायत पत्र को संज्ञान में लेकर एसपी सिटी ने सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर को जांच के आदेश दिए। इस मामले की जांच के बाद मंगलवार को थाना हरीपर्वत में कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा सहित दो अन्य पर मारपीट, बंधक बनाना और गाली गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह है मामला
शाहगंज के केदार नगर निवासी जगदीश कुमार ने कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा से 2016 में दस लाख रुपए उधार लिए थे। अब तक वो उधारी के ब्याज सहित 16 लाख रुपए दे चुका है। बावजूद इसके उधारी की रकम बकाया रह गई।