आगरालीक्स ….आईएनएस हंस पर तैनात इंडियन नेवी में कार्यरत ग्राउंड कर्मी की पत्नी ने पीट पीटकर हत्या कर दी, उसने आगरा में घर लिया था और नौसेना से रिटायर होने के बाद आगरा में सेटल होने की प्लानिंग कर रहा था।
फीरोजाबाद के नवादा निवासी कौशलेंद्र दक्षिण गोवा के वास्कोडिगामा उप जिला में नौसेना के एक अड्डे आईएनएस हंस पर तैनात था। वह पत्नी संध्या और आठ साल की बेटी वर्तिका के साथ रह रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को पति कौशलेंद्र से विवाद में संध्या ने सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
2004 से नौसेन में कार्यरत
कौशलेंद्र 2004 से भारतीय नौसेना में कार्यरत है, उसकी 10 साल पहले फर्रुखाबाद के बोरकपुर निवासी संध्या से हुई थी। उन पर 8 साल की बेटी वर्तिका है।
कौशलेंद्र और उसकी पत्नी संध्या के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों अलग अलग रहते थे। दोनों ही बेटी को अपने- अपने पास रखना चाहते थे। बेटी की कस्टडी को लेकर नेवी कोर्ट में केस भी चल रहा था।
बेटी का आगरा में करा दिया था एडमिशन
कौशलेंद्र ने आगरा में शमशाबाद रोड पर मकान खरीदा था। बेटी का आगरा के ही किसी स्कूल में दाखिला करवा दिया था। हाल ही में बीस दिन रहने के बाद कौशलेंद्र अकेला गोवा गया था। तीन दिन बाद पत्नी संध्या अपने भाइयों और बेटी के साथ गोवा गयी थी। बताया गया कि अगले साल नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद कौशलेंद्र ने आगरा में रहने का प्लान बनाया था।