आगरालीक्स…. आगरा में एबीवीपी के पांच पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला।
आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ था, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर संजीव पाल सिंह पर एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। जमकर नारेबाजी की थी, एबीवीपी कार्यकर्ताओं के विरोध में आरबीएस कॉलेज के शिक्षकों के समर्थन में एनएसयूआई और सपा छात्र सभा के पदाधिकारी आ गए थे।

पांच पदाधिकारियों पर मुकदमा
आरबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. विजय श्रीवास्तव की तहरीर में आरोप लगाए हैं कि मंगलवार को दोपहर एक बजे कुछ अवांछनीय तत्वों ने कॉलेज का गेट धक्का मार कर खोल दिया, नारेबाजी की। इस मामले में प्राचार्य की तहरीर पर थाना हरीपर्वत में एबीवीपी के पदाधिकारी कर्मवीर सिंह बघेल, मोहित यादव, कुनाल दिवाकर, प्रियंका तिवारी, राजा सिकरवार के खिलााफ मुकदमा दर्ज किया गया है।