आगरालीक्स ….आगरा में 22 पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ मुकदमा होगा, इनमें पंप के पंपों के पल्सर और मदरबोर्ड में गडबडी की गई है और कम पेट्रोल दिया जा रहा था। इनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। जिन पंपों पर चोरी मिली थी, उसमें ज्यादातर पेट्रोल पंप राजनीतिक दलों के लोग या उनके रिश्तेदारों के है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही अन्य दलों के नेताओं के भी कई पंप हैं।
लखनऊ के कुछ पेट्रोल पंपों पर चिप मिलने के बाद प्रशासन और स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीमों ने प्रदेश भर के पेट्रोल पंपों पर छापामार कार्रवाई की थी। इसमें आगरा के 192 पंपों में से 135 पर जांच की गई। कुल 22 पंपों के पल्सर और मदरबोर्ड मानकों के अनुरूप नहीं मिले। निष्कर्ष निकाला गया कि इनके यहां चिप जैसी चीज लगाकर पेट्रोप और डीजल की चोरी की जा रही थी। इस आधार पर मशीनों को मौके पर ही सील कर दिया गया था। मामला यहीं शांत नहीं हुआ।
शासन ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
शासन की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा का पत्र जिला प्रशासन को मिला। इसमें गड़बड़ी पाए जाने वाले पेट्रोल पंप के संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 317 और आईपीसी 420 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी आगरा में आगरा में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गडबड़ी मिली थी। जल्द ही डीएम के पास से फाइल आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो पंप रह गए हैं, उन पर 30 जून तक जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान इन लोगों ने जांच टीमों पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। लेकिन सफल नहीं हो सके।
इनके खिलाफ होगी एफआईआर
आजाद फिलिंग स्टेशन संजय प्लेस, भगवती फिलिंग स्टेशन कोठी मीना बाजार, शमशाबाद फिलिंग स्टेशन शमशाबाद, हेमा फिलिंग स्टेशन बोदला सिकंदरा रोड, गणेश फिलिंग स्टेशन कैलाशपुरी आगरा, नेशनल ऑटो सप्लाई कंपनी, फ्रेंड्स फिलिंग सेंटर प्रतापपुरा, कान्हा फ्यूल्स स्टेशन पचकुईयां, बांके बिहारी सर्विस स्टेशन मारुति एस्टेट, महालक्ष्मी ऑयल कंपनी नगला मंगरौल ग्वालियर रोड, एक्सप्रेस सर्विस आगरा, एत्मादपुर हाईवेज, जे लाल फिलिंग स्टेशन आगरा, श्याम कमल फिलिंग स्टेशन फ्रीगंज, ताज सिटी पाइंट फतेहाबाद रोड ताज व्यू क्रांसिग, भगवती किसान केंद्र कैदरा खाट बिजौली, कमला दुबे पेट्रोल पंप, आशा एचपी फ्यूल्स, हरित फिलिंग स्टेशन, हमारा पंप प्रभू हरि फिलिंग स्टेशन दूरा, शहीद धर्मवीर सिंह फिलिंग स्टेशन खंदौली, वैष्णव किसान सेवा केंद्र पेट्रोप पंप