आगरालीक्स… आगरा के एक अधिकारी की लूट के बाद हत्या कर दी गई, उनका शव मिलने के बाद से कोहराम मचा हुआ है। उनके बेटे और बेटी इंजीनियर हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के शास्त्रीपुरम एमआईजी ए 101 निवासी सुल्तान सिंह 58 वर्ष मेरठ में खादी ग्रामोउद्योग में सहायक निदेशक हैं, यहां शास्त्रीपुरम में उनका बेटा संदीप और पत्नी जयंती रह रहे हैं। बेटा एक निजी कंपनी में कार्यरत है, एक इंजीनियर बेटा और बेटी दिल्ली में है। सुल्तान सिंह शुक्रवार की रात को मेरठ से आगरा के लिए बस से निकले थे, उन्हें मथुरा होते हुए सुबह आगरा आना था। परिजनों की उनसे सुबह तीन बजे तक बात हुई, इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।
मथुरा रिफाइनरी के पास मिला शव
सुल्तान सिंह के पास तीन मोबाइल थे, तीनों मोबाइल स्विच आॅफ होने से परिजनों के होश उड गए। उन्होंने मेरठ से आगरा के बीच रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला, दोपहर में उनका शव मथुरा में रिफाइनरी के पास मिला।
शरीर पर चोट के निशान नहीं
सुल्तान सिंह का शव मथुरा रिफाइनरी में हाईवे से लिंक रोड वाले रास्ते में मिला है, उनरके शव पर चोट के निशान नहीं है, मुंह पर निशान है, उनकी मौत कैसे हुई, मौत का कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम से ही पता चल सकेगा।
एटीएम और मोबाइल गायब
सुल्तान सिंह के शव के पास से मोबाइल और एटीएम नेहीं मिले हैं, उनका एटीएम और मोबाइल दोनों ही गायब हैं।