आगरालीक्स ..आगरा में बैंक में भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू करने के प्रयास में जुटे हैं।
आगरा के संजय प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गुरुवार सुबह आग लग गई, आग की लपटें बेकाबू होने लगी, बैंक से आग की लपटें उठने पर सुरक्षा कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही दमकल कर्मी पहुंच गया। कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई और लपटें उठने लगीं। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

कंप्यूटर और दस्तावेज जले, स्ट्रॉग रूम बचा
आग लगने की सूचना पर बैंक अधिकारी भी पहुंच गया। आग की लपटें तेज होने से बैंक के स्ट्रॉग रूम तक आग पहुंचने का डर सताता रहा लेकिन दमकल कर्मियों ने स्ट्रॉग रूम में पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। पुलिस का कहना है कि आग से बैंक के कंप्यूटर और दस्तावेज जल गए हैं। प्रारंभिक जांच में आग का का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है, जांच की जा रही है, नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।