आगरालीक्स.. आगरा नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा ना करने वाले 63 हजार नोटिस जारी किए हैं, 30 सितंबर तक हाउस टैक्स जमा करने पर 10 फीसद की छूट है। इसके बाद छूट समाप्त हो जाएगी।
आगरा नगर निगम में 1 80 लाख मकान पंजीक्रत हैं, इनसे हर साल हाउस टैक्स लिया जाता है, इन मकानों में से 45 हजार की टैक्स जमा करते हैं। इसी तरह कॉमर्शिलय टैक्स भी लिया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। ऐसे में नगर निगम ने नोटिस डाक से भेजे हैं।

30 सितंबर तक टैक्स जमा करने पर छूट
नगर निगम द्वारा 63 हजार लोगों के घर पर नोटिस भेजा गया है, ऐसे में यदि 30 सितंबर से पहले टैक्स जमा करा देते हैं तो 10 फीसद की छूट दी जाएगी।