फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग. लाखों रुपये का केमिकल जलकर राख. दो किलोमीटर दूर तक दिखाईं दीं आग की लपटें
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई. शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड पर उमेश इंटरप्राइजेज नाम से केमिकल फैक्टरी है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलामीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं. घटना के समय सात मजदूर यहां काम कर रहे थे. सौभाग्य से सभी मजदूर सुरक्षित बच गए.सूचना पर पुलिस ने दमकल को सूचना दी. दमकल ने मौके पर पहुंचकर घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पाया. आग से लाखों रुपये का केमिकल जलकर राख हो गया है. आग की लपटों से आसपास के किसानों की फसलें भी झुलस गई हैं.