आगरालीक्स…MOCK-DRILL VIDEO…आगरा में मेट्रो स्टेशन पर वीवीआईपी पर दो व्यक्तियों ने शार्ट वेपन से किया फायर. मेट्रो अधिकारी के कंधे पर लगी गोली…सुरक्षाकर्मियों ने एक हथियारबंद को मौके पर किया ढेर…
आगरा में आज फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा की मॉकड्रिल की गई. मॉकड्रिल के तहत वीवीआईपी भ्रमण के दौरान दो व्यक्ति मेट्रो स्टेशन पर आते हैं और गार्ड द्वारा चेकिंग करते समय उसे धक्का देते हैं. इसके बाद शार्ट वेपन से वीआईपी पर फायर किया जाता है जिससे उनके साथ चल रहे एक मेट्रो अधिकारी के कंधे पर गोली लग जाती है. इस पर वीआईपी के साथ् चल रहे एसएसएफ सुरक्षा प्रभारी द्वारा वीआईपी को कवर दिया जाता है और निकट ही सिक्योरिटी रूम में सुरक्षित पहुंचाया जाता है. इस दौरान एसएसएफ सुरक्षाकर्मियों ने एक हथियारबंद को मार गिराया जबकि दूसरा बचते हुए बाथरूम की ओर भाग कर छुप गया. इतने में ताजमहल स्थित क्विक रिस्पांस टीम घटनास्थल पर आती है और दो टीम में विभक्त होकर हुए छुपे हुए आतंकी को पकड़ती हे. दोनों आतंकियों के कब्जे से दो 9एमएम पिस्टल, 4 मैगज़ीन, 40 राउंड, दो बैग जिनमे फल, मेवा, mobile फोन, आपत्तिजनक पोस्टर्स बरामद हुए. पकडे हुए व मृत आतंकियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए लोकल पुलिस के सुपुर्द किया गया और घायल को एम्बुलेंस की सहायता से निकटवर्ती अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया. दो टीम द्वारा सम्पूर्ण स्टेशन की तलाशी के बाद ओके रिपोर्ट देने के बाद ट्रैन संचालन पुनः प्रारम्भ किया गया. तदुपरान्त मॉक ड्रिल समाप्त की गई. मॉकड्रिल में एसएसएफ की ओर से 1 इंस्पेक्टर, 10 एसआई , 04 हेड कांस्टेबल, 36 सीटी, एक एसओ, दो सुपरवाइजर, 12 गार्ड, मेट्रो से डीजीए ओपी, सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य कर्मियों ने प्रतिभाग किया.