Friday , 5 December 2025
Home आगरा Fire in a house in Agra’s Namak ki Mandi#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Fire in a house in Agra’s Namak ki Mandi#agranews

आगरालीक्स…(2 September 2021 Agra News) आगरा की नमक की मंडी में एक घर में लगी आग. घर में रखा था सिलेंडर. आसपास के लोग दहशत में घर से बाहर निकल गए

संकरी गली में लगी आग
गुरुवार सुबह आगरा की नमक की मंडी स्थित एक घर में आग लग गई. घर बंद पड़ा हुआ था लेकिन बताया जाता है कि घर के अंदर गैस का सिलेंडर रखा हुआ था. सुबह करीब 4 बजे आग लगने की जानकारी होने पर आसपास के लोग दहशत में आ गए और वे तुरंत अपने—अपने घरों से बाहर निकल आए. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया. संकरी गली होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

पुराना घर, शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना
बताया जाता है घर काफी पुराना है और बंद पड़ा हुआ था. आग की सूचना पर मकान मालिक पहुंच गए. दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घर में सिलेंडर रखा हुआ था. गनीमत रही कि सिलेंडर तक आग नहीं पहुंची नहीं तो हादसा हो सकता था. आग से घर में रखा पुराना व कबाड़ का सामान जल गया.

Related Articles

आगरा

Agra News: Devotion, grandeur and spiritual bliss, Shrimad Bhagwat Katha begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भक्ति, भव्यता और आध्यात्मिक आनंद, पीत वस्त्रों में हजारों श्रद्धालुओं...

आगरा

Agra News: Meritorious students will be honored in Agra. The fifth issue of Saraswat Sangam magazine was released…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेधावियों का होगा सम्मान. सारस्वत संगम पत्रिका का पंचम सोपान...

आगरा

Agra Video News: A seven-foot-long python was found in the Taj Mahal’s western gate parking lot….#agranews

आगरालीक्स…(Video) ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग में निकला सात फीट लंबा...

टॉप न्यूज़

Agra News: A young man died after being hit by the Vande Bharat Express train in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत. बाइक...

error: Content is protected !!