आगरालीक्स…। गत्ते की फैक्ट्री में आग लगी। चौकीदार की पत्नी-बेटी को दरवाजा तोड़कर निकाला।
आगरा के कमलानगर के नटराजपुरम निवासी शिवकुमार जैन की पीली पोखर में सूत का पट्टा बनाने की फैक्ट्री है, जिसमें मंगलवार सुबह आग लग गई। गत्ते में लगी आग ने शीघ्र ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर पहली मंजिल पर सोए चौकीदार मुलायम सिंह ने किसी तरह जान बचाई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों को मुलायम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी और पत्नी गार्ड रूम में फंसे हैं, जिस पर उन्हें दरवाजा तोड़कर बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।