आगरालीक्स…आगरा में पूर्व ब्लॉक के कार्यालय पर फायरिंग. युवक के लगी गोली. बाइक से आए थे हमलावर….अफरातफरी
आगरा में पिनाहट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के ताजगंज स्थित कार्यालय में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी. हमलावर बाइक से आए थे और आते ही फायरिंग कर दी. तीन फायर किए गए जिसमें से एक गोली एक युवक के लगी है. इधर फायरिंग होने के बाद से मौके पर अफरातफरी मच गई. हमलावर गोलियां चलाकर वहां से भाग निकले. जो युवक घायल हुआ है उसके सिर के पीछे गोली लगी है.

पुलिस जांच में जुटी
इधर घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. हमलावर कौन थे, कहां से आए थे इसकी जांच की जा रही है. पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है.