आगरालीक्स…आगरा के सीटीवीएस सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कमाल. एक ही दिन में यथार्थ हॉस्पिटल में लगातार 3 बड़ी ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं..
आगरा के इतिहास में पहली बार, एक ही दिन में लगातार 3 बड़ी ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं हैं. ये तीनों सर्जरी यथार्थ हॉस्पिटल में एक ही ओटी, एक ही सर्जिकल सेट और एक ही सर्जन डॉ. सुशील सिंघल एवं सीमित मैनपावर के साथ केवल 9 घंटे में पूरी की गईं.कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कहना है कि यह उपलब्धि ओटी स्टाफ, आईसीयू टीम, डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियनों एवं हर उस सदस्य की अथक मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है, जो मरीजों की सेवा में निरंतर जुटे रहते हैं. आज CTVS सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने अपनी कमला नगर स्थित क्लिनिक “RR Medicare & Heart Centre” में तीनों मरीजों को स्वस्थ, मुस्कुराते हुए एवं अच्छी रिकवरी के साथ फॉलो-अप में देखा, तो मन गर्व, खुशी और संतोष से भर गया।.
उन्होंने कहा कि अब मरीजों को हार्ट सर्जरी के लिए दिल्ली या जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं है. आयुष्मान योजना के माध्यम से बड़ी से बड़ी हार्ट सर्जरी भी अब आगरा में निःशुल्क की जा रही हैं.