फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में स्कूल जा रहे भाई बहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत..
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे भाई बहन को ट्रैक्टर ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी वहीं उसके भाई की हालत गंभीर है. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. आक्रोशित लोगों ने जाम भी लगाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
ये है मामला
घटना थाना सिरसागंज के गांव अराव की है.यहां रहने वाली 18 साल की हेमा कक्षा 10 की छात्रा थी. शुक्रवार सुबह वह अपने भाई मोहित के साथ पढ़ने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर जा रही थी. गांव की सड़क को पार करते समय ट्रैक्टर ने दोनों को चपेट में ले लिया. हादसे में हेमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहित घायल हो गया. ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला. परिजन मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. करीब तीन घंटे बाद लोगों ने शव को उठाने दिया. पुलिस ने बमुश्किल शांत कराया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.