Tuesday , 1 September 2026
Home फिरोजाबाद Firozabad News: Missing female student found in Jaipur as her lover’s bride
फिरोजाबाद

Firozabad News: Missing female student found in Jaipur as her lover’s bride

232

फिरोजाबादलीक्स…स्कूल जाने को निकली छात्रा 335 दिन से थी लापता. 150 से अधिक दबिश के बाद पुलिस ने पकड़ा तो पता चला वह प्रेमी की दुल्हन बनकर जयपुर में थी. अब की ये कार्रवाई

फिरोजाबाद के अरांव पुलिस ने 335 दिन से लापता एक छात्रा को उसके प्रेमी के साथ अरेस्ट किया है. वह प्रेमी की बहन की शादी में शामिल होने के लिए यहां आई थी. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 150 से अधिक दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला. जब उसके यहां आने की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने प्रेमी के साथ छात्रा को पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि वह प्रेमी की दुल्हन बनकर जयपुर में रह रही थी. पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया है.

छात्रा 31 जुलाई 2025 को अचानक गायब हो गई थी. वह राधा जी सेवरत इंटर कॉलेज बझेरा में पढ़ती थी और घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने प्रेम संबंधों में जाने की बात बताई थी जिसके बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी. पुलिस ने किशोरी से बातचीत करने वाले तीन युवकों को गायब करने के आरोप में जेल भी भेजा था. इन युवकों ने किशोरी से बातचीत होने की बात तो स्वीकार की थी लेकिन उसके ठिकाने की जानकारी नहीं दे पाए थे. पुलिस ने कई राज्यों में उसकी तलाश की, आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा को भगाकर ले जाने वाला युवक अपनी बहन की शादी में उसे लेकर यहां आया है तो पुलिस सादा वर्दी में गांव पहुंच गई और कई दिन की निगरानी के बाद जैसे ही दोनों घर से बाहर दिखे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है. किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Married woman dies before Raksha Bandhan in Firozabad…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…रक्षाबंधन से पहले बहन की मौत, फूट—फूट कर रोए भाई. राखी बांधने...

फिरोजाबाद

Accident News: Roadways bus runs over three youths on a bike; one dead…#firozabadnews

फिरोजाबादलीकस…दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला. एक...

फिरोजाबाद

Two youths from Firozabad died in an accident in Himachal Pradesh’s Mandi district

फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, फिरोजाबाद के दो युवकों की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में...

फिरोजाबाद

Firozabad News: An 8-year-old boy who went to a water park with his parents drowned in the pool

फिरोजाबादलीक्स…माता पिता के साथ वाटर पार्क में नहाने गया 8 साल के...

error: Content is protected !!