फिरोजाबादलीक्स…महिला उत्पीड़न का हैरान करने वाला मामला. पुलिस से रोते हुए बोली महिला—किस किस को बनाऊं अपना पति…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद में महिला उत्पीड़न का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. थाना जसराना में फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसके छोटे भाई से शादी करा दी गई. अब उसकी मौत के बाद एक और देवर शादी के लिए दबाव बना रहा है. रोते हुए बोली महिला—किस किस को अपना पति बनाऊं, साहब मेरी मदद करें.

मामला थाना जसराना का है. कोतवाली पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि 13 साल पहले उसके पति की मौत हो गई. पहले पति से दो संतानें थी. लेकिन समाज ओर परिवार के लोगों ने पति के छोटे भाई के साथ उसकी दूसरी शादी करा दी जिसके बाद उससे उसे एक और संतान हुई. रोते हुए महिला बोली कि कुछ दिन पहले दूसरे पति की भी मौत हो गई. अब एक और देवर उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा है. इससे वह परेशान है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि अगर कोई उसकी मदद करने का प्रयास करता है तो देवर द्वारा उसके साथ अभद्रता की जाती है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.