आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का हवन महायज्ञ के साथ हुआ समापन. भगवान के भजनों पर झूमे भक्त…
स्वामी श्री टेऊँ राम आश्रम केदारनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम दिवस पर बड़ी ही धूम धाम से वृन्दावन से आये पंडित सचिन दुबे द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के साथ हवन महायज्ञ हुआ. सभी ने हवन यज्ञ पूर्णाहुति मैं हिस्सा लिया पूजा कर पुण्य कमाया. कथा वाचिका पूज्या पं गरिमा किशोरी जी ने अपने आशीष वचन देकर सभी को अनुग्रहित किया.

सभी भक्तों ने झूम कर भगवान के भजनों पर नृत्य कर प्रभु की भक्ति की विशाल आरती के तत्पश्चात सभी भक्तों ने बड़े श्रद्धा भाव के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. अंत में सभी भक्तों ने मिलकर गरिमा जी को विदा किया और प्रभु से कामना की जल्दी ही टेऊँ राम आश्रम में पुनः कथा की जाये. साथ ही इस पावन मौके पर समूह सिंधी समाज ने भाग लिया.