Thursday , 16 April 2026
Home Travel Flight coming full before festival in Agra#agranews
Travelबिगलीक्स

Flight coming full before festival in Agra#agranews

137

आगरालीक्स…(19 August 2021 Agra News) आगरा में त्योहार से पहले फुल आ रही फ्लाइट. बेंगलोर से आगरा पहुंचे 179 पैसेंजर्स. बेंगलोर, मुंबई, अहमदाबाद के बाद इन शहरों के लिए फ्लाइट की मांग सबसे ज्यादा

आगरा में त्योहार से पहले लोग अपने घर आ रहे हैं. बस और ट्रेन के साथ—साथ अब फ्लाइट्स भी फुल चल रही हैं. आगरा से अभी बेंगलोर, मुंबई और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट आ और जा रही हैं. फिलहाल रक्षाबंधन से पहले हवाई यात्रा करने वालों की अच्छी संख्या दिखाई दे रही है. अहमदाबाद के बाद अब बेंगलोर की फ्लाइट भी लगातार फुल चल रही है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर बेंगलूरू आगरा फ्लाइट पहुंची. 180 सीटर इस फ्लाइट से आगरा 179 लोग पहुंचे.

दो घंटे 30 मिनट में 1580 किलोमीटर का सफर
बेंगलूरू से आगरा की हवाई दूरी 1580 किलोमीटर है. बेंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट ने आगरा के लिए उडान भरी और आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर पहुंच गई. इस तरह बेंगलूरू से आगरा तक का सफर दो घंटे 30 मिनट में यात्रियों ने पूरा किया. आगरा के तमाम युवा बेंगलूरू में आईटी कंपनी में कार्यरत हैं. उनके लिए इस फ्लाइट ने यात्रा का समय कम कर दिया है.

आगरा से 66 यात्री बेंगलूरू के लिए फ्लाइट से गए
बेंगलूरू से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट पहुंची. यहां 30 मिनट फ्लाइट रुकी, दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट ने बेंगलूरू के लिए उडान भरी. यहां से 66 या​त्री फ्लाइट में सवार हुए.

आगरा टू बेंगलोर
आगरा से बेंगलोर की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है.
ये होगी टाइमिंग
बेंगलोर से फ्लाइट सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आगरा के लिए चलती है, जो कि आगरा दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाती है. आगरा से यही फ्लाइट दोपहर दो बजकर 5 मिनट पर बेंगलोर के लिए उड़ान भरती है जो कि वहां दोपहर 4 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाती है.
ये है किराया
आगरा से बेंगलोर इंडिगो का सेवर किराया 5009 रुपये है.

आगरा टू अहमदाबाद
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित हो रही है.
टाइमिंग
अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलती है जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाती है. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाती है.
किराया
इसका सेवर किराया 2799 रुपये रखा गया है.

आगरा टू मुंबई
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरती है जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाती है आगरा से इंडिगो की फ्लाइट 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरती है जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है.
ये है किराया
आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है.
सप्ताह में तीन दिन होगी फ्लाइट
आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Today’s temperature in Agra is 41.7 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस. दोपहर में इतनी तेज...

बिगलीक्स

Mathura Live News: 40 year old steel company Manager Pankaj Malhotra dead body found in Motor boat capsize

मथुरालीक्स…Mathura News: वृंदावन मोटरबोट हादसे में स्टील कंपनी में मैनेजर पंकज छह...

बिगलीक्स

Agra Live News: NHAI will survey of Shahdara Flyover, Agra After two youth died in accident

आगरालीक्स Agra News: आगरा में कार की टक्कर से दो बीटेक युवकों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Crane falls on shop in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आधी रात मेट्रो के पिलर की शटरिंग...

error: Content is protected !!