Thursday , 11 December 2025
Home बिगलीक्स Masked miscreants robbed cash by assaulting employees at toll plaza #agranews
बिगलीक्समथुरा

Masked miscreants robbed cash by assaulting employees at toll plaza #agranews

मथुरालीक्स… टोल प्लाजा पर लूट, कर्मचारियों से मारपीट कर कैश लूट ले गए नकाबपोश बदमाश. वारदात सीसीटीवी में कैद

महुअन टोल प्लाजा पर हुई वारदात
आगरा—दिल्ली राजमार्ग स्थित महुअन टोल प्लाजा पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. गुरुवार दोपहर को करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने यहां पर जमकर लूटपाट की. कर्मचारियों को पीटकर बदमाश केबिन में रखे 60 हजार रुपये लूटकर ले गए. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

दो दर्जन नकाबपोशों ने की तोड़फोड़
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो दर्जन नकाबपोश लोग महुअन टोल प्लाजा पर पहुंच गए. उन्होंने यहां पहुंचते ही तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. टोल प्लाजा के कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया. कुछ कर्मचारियों ने बदमाशों को रोकना चाहा तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ बुरी तरह से मारपीट करना शुरू कर दिया. टोल प्लाजा के मैनेजर विक्रम सिंह के अनुसार बदमाशों ने केबिन के शीशे तोड़ दिए और यहां रखा कैश लूटकर मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

बिगलीक्स

Agra News: Arvee Academy Asat Admission Cum Scholarship test for NEET & JEE Aspirant on 20th December 2025#Agra

आगरालीक्स आगरा में नीट, आईआईटी जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के...

error: Content is protected !!