आगरालीक्स ..आगरा से दिल्ली, लखनऊ सहित पांच शहरों के लिए अक्टूबर से फ्लाइट शुरू हो रही हैं। 25 अक्टूबर से आगरा से दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरू, भोपाल, अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा प्रस्तावित है। एए अंसारी, डायरेक्टर, एयरपोर्ट आगरा का मीडिया से कहना है कि शिडयूल फाइनल होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो, स्पाइस कंपनी ने आगरा से अन्य शहरों के लिए फ्लाइट का शिडयूल भेजा था, इसे आगरा के स्थानीय लोगों और यहां आने वाले लोगों के समय की प्राथमिकता को देखते हुए संशोधित किया गया है।
यह भेजा गया था शिडयूल
दिल्ली से आगरा फ्लाइट सुबह 8. 40 बजे
आगरा आएगी
आगरा से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह नौ बजे जाएगी
बेंगलुरू से आगरा दोपहर 1. 25 बजे फ्लाइट आगरा आएगी
आगरा से फ्लाइट 1 .55 बजे बेंगलुरू के लिए जाएगी
लखनऊ से आगरा फ्लाइट दोपहर 3. 25 बजे आएगी, आगरा से फ्लाइट दोपहर 3. 45 बजे जाएगी
भोपाल से आगरा फ्लाइट दोपहर 1 .35 बजे आगरा आएगी, यहां से 1. 55 बजे भोपाल जाएगी
अहमदाबाद से आगरा फ्लाइट दोपहर 3. 40 बजे आएगी, यहां से शाम चार बजे जाएगी, यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जाएगी