आगरालीक्स ..आगरा में हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी सहित कोरोना के 26 नए केस आए हैं, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा के हेल्थ डिपार्टमेंट के टीबी अधिकारी डॉ यूबी सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनके डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। कोरोना के 26 नए केस 20 अगस्त को आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 2421 पहुंच गई है। 282 मरीज भर्ती हैं इनका इलाज चल रहा है, 2035 मरीज ठीक हो चुके हैं। 104 मरीजों की मौत हुई है।
इन क्षेत्रों से आए केस
48 साल के ब्रज विहार फेज टू, कमला नगर 70 साल के विभव नगर, अमिता विहार कमला नगर 49 साल और 28 साल के मरीज, एक साल के आजादपुरा, दो साल के आदर्श नगर के दो साल के मरीज, 27 साल के बरौली अहीर, 35 साल के बिजली घर, 68 साल के ट्रांस यमुना कॉलोनी, 23 साल की खंदौली, 57 साल के शमसाबाद, 26 साल के मरीज, 68 और 35 साल के पिनाहट, 20 साल की अकोला, 74 साल के जाटव टोला बाह, 72 साल के बाह, 51 साल, 30 साल के राम नगर बोदला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।